रजनी 2 – 3 नवंबर से दूरदर्शन पर, और 10 नवंबर से वेव्स प्लेटफॉर्म पर होगी शुरुआत
Rajani 2.0’: The Golden Era of Television Returns — Priya Tendulkar’s Legacy Continues with Her Daughter Guddu*
राज़दान ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि ‘रजनी’ का नया अध्याय — ‘रजनी 2.0’ — इस 3 नवंबर से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 से 8:30 बजे तक टेलीकास्ट किया जाएगा।
‘रजनी 2.0’: दूरदर्शन पर लौटेगा टीवी का स्वर्ण युग, प्रिया तेंदुलकर की विरासत अब संभालेंगी उनकी बेटी गुड्डू*

3 नवंबर से दूरदर्शन पर, और 10 नवंबर से वेव्स प्लेटफॉर्म पर होगी शुरुआत
एमपीएनएन डेस्क न्यूज़

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर — आज दिवंगत अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर के जन्मदिन के अवसर पर उनके पति और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक कारण राज़दान ने एक ऐतिहासिक घोषणा की, जिसने 80 के दशक के प्रतिष्ठित टीवी धारावाहिक ‘रजनी’ के प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। बरसों से जिस शो की वापसी की चर्चाएं चल रही थीं, वह अब हकीकत बनने जा रही है।
कारण राज़दान ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि ‘रजनी’ का नया अध्याय — ‘रजनी 2.0’ — इस 3 नवंबर से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 से 8:30 बजे तक टेलीकास्ट किया जाएगा।
जहां मूल सीरियल में प्रिया तेंदुलकर ने समाज के अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली निडर महिला रजनी का यादगार किरदार निभाया था, वहीं अब इस नई कहानी में उनकी बेटी गुड्डू उस विरासत को आगे बढ़ाएगी। अब बड़ी हो चुकी गुड्डू भी अपनी मां की तरह निर्भीक, ईमानदार और समाज के प्रति जवाबदेह है — इसलिए लोग उसे प्यार से ‘रजनी 2.0’ कहते हैं।
सम्बन्धित न्यूज़ के लिए कृपया कर नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇👇
http://www.mpnn.in
कारण राज़दान ने कहा, “रजनी का किरदार कोई निभा नहीं सकता, लेकिन उसकी आत्मा और सोच उसकी बेटी में ज़िंदा रहेगी। जिसका कैरक्टर आराधना शर्मा निभा रही है ‘रजनी 2.0’ बासु चटर्जी और प्रिया तेंदुलकर जी की स्मृति को समर्पित है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक जिस स्नेह और सम्मान से प्रिया जी की रजनी को देखते थे, वही अपनापन अब रजनी की बेटी को भी देंगे।”*
खास बात यह है कि ‘रजनी 2.0’ 10 नवंबर से वेव्स प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम की जाएगी, जिससे दर्शक इसे डिजिटल रूप में भी देख सकेंगे। टीम का कहना है, “पुराने दिन लौट आए हैं — दूरदर्शन और वेव्स मिलकर एक बार फिर भारतीय दर्शकों को क्लासिक मनोरंजन का तोहफा देने जा रहे हैं। दिवाली के मौके पर यह शो nostalgia और नए युग का सुंदर संगम होगा।”
*‘Rajani 2.0’: The Golden Era of Television Returns — Priya Tendulkar’s Legacy Continues with Her Daughter Guddu*
Premiering on Doordarshan from November 3, and streaming on Waves from November 10.
MPNN DESK NEWS
New Delhi, October 19: On the birth anniversary of the late iconic actress Priya Tendulkar, her husband and noted filmmaker Karan Razdan made a heartwarming announcement that has stirred a wave of nostalgia among television audiences. The much-loved classic from the 1980s, “Rajani”, is set to make a grand comeback with its sequel — ‘Rajani 2.0’.
For Reading Any Related News plz Click blue Link Below 👇👇👇👇👇👇
Karan Razdan officially revealed that ‘Rajani 2.0’ will premiere on Doordarshan from November 3, airing Monday to Friday from 8:00 pm to 8:30 pm.
In the original series, Priya Tendulkar immortalized the role of Rajani — a fearless, socially conscious woman who fought against injustice and corruption. In this new chapter, her daughter Guddu will carry forward her mother’s ideals and spirit. Now grown up, Guddu embodies the same courage, honesty, and determination — earning her the affectionate title ‘Rajani 2.0’.
The role of Guddu will be portrayed by actress Aradhana Sharma.
Speaking about the revival, Karan Razdan said,
“No one can truly play Rajani again, but her soul and her spirit live on through her daughter. ‘Rajani 2.0’ is dedicated to the memories of Basu Chatterjee and Priya Tendulkar. We are confident that viewers who loved Priya Ji’s Rajani will shower the same affection upon Rajani’s daughter.”
Adding to the excitement, ‘Rajani 2.0’ will also be available digitally on the Waves platform from November 10, enabling audiences across generations to experience the show in a new format.
The team shared, “The good old days are returning! Doordarshan and Waves are joining hands to bring back classic, meaningful entertainment. This Diwali, ‘Rajani 2.0’ will be a nostalgic yet refreshing gift for Indian audiences.”

