ऑल पत्रकार असोसिएशन यमुनापार द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सकारात्मक पत्रकारिता सम्मान समारोह। एआईएनजी/ S. Z. Mallick

कुछ मीडिया संस्थानों, एंकरो एंव पत्रकारों की के कारण सारी मीडिया बदनाम हो रही है, आज सत्य पर आधारित, सार्थक और साकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता है

पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से आयोजित करें, इसलिये की आज सबसे ज्यादा प्रदूषण यानी गंदगी मीडिया मे ही है। इसे स्वक्ष करना अति-आवश्यक है।

सम्बन्धित समाचार के लिए इसमे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।http://www.ainaindianews.com

 ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार ने पत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।


प्रवक्ता राजकुमार भाटी और जेलर वेद प्रकाश शर्मा और गुलाम सरवर सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।

एआईएनजी/ संवादाता
नई दिल्ली / पत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार दिल्ली द्वारा पिछले दिनों 5 जून को सकारात्मक पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं विचार गोष्टी का आयोजन किया गया।

Addsaudi01

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि नरेन्द्र हरजाई ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीडिया के लोगो अपने अधिकारों कि लड़ाई खुद लड़ने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों को जागना होगा, और आज सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता है। 

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण दिवस है, और इसी अवसर पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार ने पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में सकारात्मक पत्रकारिता पर एक विचार गोष्ठी के साथ साथ सकारात्मक पत्रकारिता करने वालों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का जो बीड़ा उठाया है वह काबिले तारीफ है, इससे सच्ची और सकारात्मक पत्रकारिता करने वालों का हौंसला बढ़ेगा, उन्होंने आगे कहा हालांकि भारत मे 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। लेकिन पर्यावरण दिवस के साथ पत्रकारिता दिवस मनाने से पत्रकारिता का वातावरण शायेद स्वक्ष हो, इसलिये मैं एसोसिएशन के संयोजक से कहना चाहूंगा की आगे भी पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से आयोजित करें, इसलिये की आज सबसे ज्यादा प्रदूषण यानी गंदगी मीडिया मे ही है। इसे स्वक्ष करना अति-आवश्यक है।

मैं समझता हूं कि यदि पर्यवरण दिवस पर पत्रकारिता पर विचार गोष्ठी होगा तो मीडिया मे फैले प्रदूषण थोड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों, एंकरो एंव पत्रकारों की के कारण सारी मीडिया बदनाम हो रही है, आज सत्य पर आधारित, सार्थक और साकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता है, उन्होंने पत्रकारों की होने वाली परेशानियों और उनकी चुनौतीयों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम का आयोजन लोकतंत्र का पाया के सम्पादक शमशाद अली मसूदी, D-94 न्यूज़ के सम्पादक नौशाद अंसारी, न्यूज़ आप तक के सम्पादक जान मौहम्मद सैफ़ी और सात समाचार पत्र के सम्पादक सुरेंदर तिवारी ने मिलकर किया।

 

सम्मान समरोह में पत्रकारों, समाजसेवी और अतिथियों को सर्टिफिकेट और सील्ड, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
आये मेहमानों का एसोसिएशन के संयोजक शमशाद अली मसूदी व उनकी टीम के अलवा पत्रकार रूबी न्यूटन ने शुक्रिया अदा किया।

वही आमंत्रित हाफ़िज गुलाम सरवर ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान देश मे नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं l उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए l हालांकि उन्होंने कहा कि जो मीडिया संस्थान या सोशल मीडिया जो सही काम कर रहें है उनको शासन, प्रशासन और अंधभक्त फ़साने का काम करते हैं। आप सब को डरने कि कोई जरुरत नहीं हैं। 

सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित डॉ नरेन्द्र हरजाई एवं वरिष्ठ अतिथि के तौर तिहाड़ के जेलर डॉ वेद प्रकाश शर्मा, योगी राज मोहित कुमार, मुख्य प्रवक्ता राजकुमार भाटी राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, हाफ़िज गुलाम सरवर मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट, फौजी नरेन्द्र भाई नंदा राजपूत, बेस्ट सैफ़ी डे कमैटी के सरपरस्त अली शेर सैफ़ी, बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाबाबुद्दीन सिद्दीकी, चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफ़ी साहब, कल्लू खान प्रधान, एडवोकेट सलीम सैफ़ी, नेता सम्सुद्दीन सैफ़ी, इरफ़ान सैफ़ी सैदपुरी, मौ ख़ालिद वाहिद, इमरान खान, अरशद सैफ़ी उर्फ़ मन्नू, शामिल हुए। अतिथि के तौर राजू सचदेवा (राजू साईं ), मेरठ से आशु इलाही, नफीस सैफी,मोबिन अल्वी अध्यक्ष जमात ए अलविया हिन्द दिल्ली प्रदेश, जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मो शाहिद सिद्दीकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस अंसारी,आये मेहमानों का फूल मालाओ से स्वागत ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार की टीम ने स्वागत कर अपने एप्ने विचार प्रस्तूत किये।

 इस अवसर पर इनके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं ने इस मोके पर अवध नारायण भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, सहारनपुर से रागिब राणा, आजाद हुसैन, मेरठ से हाफ़िज मामून उर्फ़ मो इमरान, बरेली से मीडिया कॉन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सलीम अंसारी और उनकी टीम, बागपत से विपुल जैन और विवेक जैन, मुख्य सम्पादक जावेद रहमानी, शबीना आये। दीपमाला अध्यक्ष अमन माला रिसर्च फाउंडेशन, हुस्ना हाशमी अध्यक्ष जन सेवा क्रन्ति फाउंडेशन से और उनकी टीम, इमरान अंसारी उपाध्यक्ष अमन माला रिसर्च फाउंडेशन और उनकी टीम ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। समाजसेवी सना आफरीन, मनोज कुमार, आशु सलमानी, जेद न्यूज़ की सम्पादक कमर जहाँ बाजी, राहत अंसारी, इस्लाम खान, सेंसर पाल, असलम अल्वी, स्पीड ब्रेकिंग न्यूज़ इरशाद सैफी, शमशाद सैफी, यूनुस सैफी, शान मोहम्मद सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, मौलाना अब्दुल रशीद और उनकी टीम, मीडिया पंच से अनवर नूर, मौ सलीम इदरीसी, रानी खान, मो रियाज़,विनोद कुमार वर्मा, केशर अंसारी,साजिद ज़माल, इजराक सागर, वेद शकील अलीगढ से, आसिफ अंसारी, सेंसर पाल, समाजसेवी रिजवान मसूदी, मो शाहनवाज, मक़सूद रही, राज कुमार चोपडा, नईमा खान, गुलजार अहमद, मो शाहिद अंसारी ने शिरकत की। प्रोग्राम सफल बनाने मे गुलफाम सैफी, मो तासीम, इस्तयाक अल्वी, शमशाद सैफी, मो इस्लाम, असलम अल्वी, नौशाद सागर शाहनवाज (सोनू सोशल मीडिया) ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

सम्बन्धित समाचार के लिए इसमे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।http://www.mpnn.in

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.