हिंदुस्तान में अब ज़ाती धर्म और आस्था – यही है समाज की अब पराकाष्ठा

पहले लोग कहा करते थे कि झूठ के पाँव नहीँ होते लेकिन कुछ मीडिया कि इस रविश ने यह साबित कर दिया है कि इसे पैर तो नहीँ होते लेकिन उसे पर लगाया जा सकता है

जात बिरादरी और मजहब के नाम पर ही लड़ा जा रहा है टिकटों की तकसीम बिरादरी और मजहब देखकर की जाती है और इसे फतह कामरानी के लिए सियासी हथकंडा करार दिया जाता है

हमारे मुल्क में चुनाव जात बिरादरी और मजहब के नाम पर ही लड़ा जा रहा है – आसिफ मियां

प्रजातंत्र में बुनियादी चीज सबको साथ लेकर चलना है और यकीनी तौर पर मजहब जात बिरादरी की बुनियाद पर इसमें तफरीक की गुंजाइश नहीं है लेकिन हमारे मुल्क में तो सारा इंतखाबात (चुनाव )जात बिरादरी और मजहब के नाम पर ही लड़ा जा रहा है टिकटों की तकसीम बिरादरी और मजहब देखकर की जाती है और इसे फतह कामरानी के लिए सियासी हथकंडा करार दिया जाता है हर बिरादरी के लोग अपने ही बिरादरी को वोट देना चाहते हैं हाल-चुनाव में इंडिया गठबंधन के कई उम्मीदवार इसलिए कामयाब नहीं हो सके कि खास बिरादरी ने अपनी बिरादरी के उम्मीदवार जो एनडीए में थे उन्हें पार्टी सतह से ऊपर उठकर बिरादरी की बुनियाद पर वोट कर डाला जिससे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को शिकस्त का सामना करना पड़ा जम्हूरियत को बचाने में बड़ा किरदार मीडिया का होता था लेकिन मीडिया में बड़ी तादाद ऐसे लोगों की है जिन्होंने इक़तदार की चौखट पर जबींसाई और सजदारेजी को अपना पेशा बना लिया है हमारे मीडिया के लोग इस उसूल पर काम करने लगे हैँ जैसा अंग्रेज़ों के वक़्त में हुआ करता था कि झूठ को इस क़दर औऱ इतनी बार बोलो कि वह सच समझा जाने लगे ! पहले लोग कहा करते थे कि झूठ के पाँव नहीँ होते लेकिन कुछ मीडिया कि इस रविश ने यह साबित कर दिया है कि इसे पैर तो नहीँ होते लेकिन उसे पर लगाया जा सकता है,उसे सच से ज़्यादा उड़ने के ताक़त दी जा सकती है !!
इंडिया गठबंधन की सरकार बनते बनते इसलिए रह गई कि लोग कहीं कहीं विचार धारा से अलग हटकर अपनी जाति को वोट करना ज़्यादा बेहतर समझा !!
आने वाले उपचुनाव में एवं आगामी विधानसभा चुनाव में इसमें सुधार करते हुए इंडिया गठबंधन को वोट करना होगा तभी अपनी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं के मिशन को सफल बनाते हुए इंडिया गठबंधन सरकार बना सकते हैँ !!


लेखक – आसिफ जमाँ “मुन्ना “खान, प्रदेश महासचिव राजद, बिहार  के यह अपने विचार हैं इसमे आईना  इंडिया की कोई सहमति नहीं है।🌷

Addsaudi01
ZEA

Comments are closed.