दिल्ली कांग्रेस का संविधान रक्षक कॉन्फ्रेंस
भाजपा द्वारा संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों को छीनने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशव्यापी संविधान रक्षक अभियान चला रही है।- देवेन्द्र यादव
संविधान रक्षक अभियान दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा की नफरती और तानाशाही सोच और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।- देवेन्द्र यादव
दिल्ली कांग्रेस का संविधान रक्षक कितना कामयाब?
जबकि दिल्ली कांग्रेस ने एसटी/एससी को सहेजने वाले को अब दूर रखा

भाजपा द्वारा संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों को छीनने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशव्यापी संविधान रक्षक अभियान चला रही है।- देवेन्द्र यादव

राहुल गांधी ने संविधान बचाने को ही अपने जीवन का लक्ष्य मान लिया है, इसको आदर्श मानकर हमें संविधान रक्षक अभियान को चलाना चाहिए। — अजय माकन
संविधान रक्षक अभियान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चलाकर भाजपा की नफरती और तानाशाही सोच और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।- देवेन्द्र यादव
MPNN – AINA INDIA
नई दिल्ली, 16 अगस्त, 2024- कभी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी/एसटी नेता के रूप में अपना दबदबा रखने वाले पूर्व विधायक जय किशन, अब कांग्रेस से काफी दूरी दिखाई दे रही , अब उन्हें या तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दूर कर दिया या पूर्व विधायक ने अपना आत्म सम्मान कम होता देख, कांग्रेस से अपना मोह भंग कर लिया? यह सवाल तो उठेगा? जिस कांग्रेस के लीडर ने दो बार विधान सभा को अपने क़ब्ज़े रखा हो और आज वह उस घर से दूरी बना रहा जिस घर से वह लीडर बना और एससी/एसटी के लीडर के नाते सम्मान मिला और आज वह लीडर एससी/ एसटी के अधिकार वाले संविधान रक्षक अभियान से ही दूर है, यह तो विचारणीय है, सवाल तो उठेगा? अब कांग्रेस ने उन्हें जान बूझ कर अपने से दूर कर दिया यह तो शोध का विषय है?
बहरहाल 16 अगस्त शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लगातार संविधान पर प्रहार करने और अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों के संविधान में दिए गए अधिकारों को छीनने के कारण ही कांग्रेस पार्टी को संविधान रक्षक अभियान चलाने की जरुरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि 100 दिन का संविधान रक्षक अभियान 15 अगस्त 2024 से 26 नवम्बर 2024 तक चलाया जाएगा, जिसकी राजधानी दिल्ली में आज कांस्टीट्यूशन क्लब में डिप्टी स्पीकर हॉल से अभियान की शुरुआत की गई।
संविधान रक्षक अभियान की लॉचिंग के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अजय माकन, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने संबोधित किया।


Comments are closed.