अलग ब्रज प्रदेश की मांग ?*
अलग ब्रजप्रदेश की मांग करने वालों का कहना है कि आज भी ब्रज मंडल पूरी तरह से उपेक्षित है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ,राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के ब्रज भाषाई क्षेत्रों को मिला कर भाषाई एवं सांस्कृतिक एकरूपता के आधार पर ब्रज प्रदेश के गठन की मांग की जा रही है।
*क्या फिर से उठेगी अलग ब्रज प्रदेश की मांग ?*
अलग ब्रजप्रदेश की मांग करने वालों का कहना है कि आज भी ब्रज मंडल पूरी तरह से उपेक्षित है। ब्रज के हृदय स्थल मथुरा- वृन्दावन में बिज़ली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा मथुरा- वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के अधिकतर होटलों एवं यात्री निवास में एसी रूम में एसी ही नहीं चलता है, कारण बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं होती है। यही नहीं नगर निगम द्वारा नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं किए जाने के कारण मामूली बरसात होने पर सडकों पर पानी जमा हो जाता है जिसके चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है।


