आतीना केयर फाउंडेशन द्वारा  गरीब बच्चियों को सिलाई मशीन एवं प्रमाणपत्र वितरण।

आतीना केयर फाउंडेशन द्वारा  गरीब बच्चियों को सिलाई मशीन एवं प्रमाणपत्र वितरण।

हमारी संस्था गरीब पिछड़े बच्चों में स्किल के साथ साथ बच्चों को एसएससी/एसएसटी की तैयारी का प्रावधान कर रही है – लड़कियों को फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कराया जा रहा है

आतीना केयर फाउंडेशन द्वारा  गरीब बच्चियों को सिलाई मशीन एवं प्रमाणपत्र वितरण।

बिहार संवादाता
नालंदा – बिहारशरीफ के महलपर आतीना केयर फाउंडेशन के अधीन चल रहे आतीना वोकेशनल इंस्टीट्यूट ने सिलाई सेंटर के 9वें बैच की कामयाबी  पर दो गरीब बच्चियों को सिलाई मशीन एवं 10 बच्चियों प्रमाणपत्र वितरण किये। 
 इस अवसर पर मुख्य एवं विशेष अतिथि के रूप के आमंत्रित बिहार अंजुम पटना के मुख्य कॉर्डिनेटर एवं वरिष्ठ समाज सेवक जानाब शब्बीर बारवी एवं वरिष्ठ समाज सेवी सैयद इम्तियाज़ हसन बिहारशरीफ, स्टेट बैंक रिटायर मैनेजर एवं वरिष्ठ समाज सेवी जानाब  आज़म  के निगरानी में आतीना के केयरफाउंडेशन के फाउंडर संचालक मो0 सलमान अख्तर द्वारा  सिलाई सेंटर से 3 महीने का कोर्स पूरा होने पर गरीब परिवार की दो बच्चियों को सिलाई की पैर मशीन वितरित किया गया गया एवं 12 बच्चियों को सिलाई प्रशिक्षित प्रमाण पत्र दिया गया। 
इस अवसर पर फाउंडेशन के फाउंडर एवं संचालक ने कहा कि सलमान अख्तर ने कहां ” की आज स्किल का युग है और स्किल की आज समाज के नई नस्लों को सख्त जरूरत है, विशेष कर पिछड़े गरीब तबके के बच्चों को – इसके लिये हमारी फाउंडेशन बिहारशरीफ के नई नस्लों को कौशल विकास के लिये जागरूक करने का काम कर रही है। 
उन्हों ने कहा पिछले तीन वर्षों से हमारी संस्था आतीना केयर फाउंडेशन बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र में उन गरीब परिवारों को राशन वितरित करने का कार्य कर रही है जो बिल्कु ही अपाहिज हैं , मजबुर है, जिनके घर पर मर्द की सूरत में कोई नहीं है, और उसे सरकारी कोई सुविधा नहीं है उनकी पहचान कर उन्हें एक महीने का राशन देने का काम कर रही है। 
आगे उन्होंने कहा कि हमारी संस्था गरीब पिछड़े बच्चों में स्किल के साथ साथ बच्चों को एसएससी/एसएसटी की तैयारी का प्रावधान कर रही है जिससे बच्चों को डिफेंस की ओर जाने रास्ता आसान हो और बच्चे बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस, आर्मी, एयर-फोर्स, नेवी जैसे महकमे में बहाल हो सकें।
इस अवसर पर आतीना के आल इंडिया कॉर्डिनेटर एस. ज़ेड. मलिक (पत्रकार) दिल्ली ने सभा की अध्यक्षता की एवं अब्दुल खालिक़, और सैयद ज़ाकिर ने कार्यक्र की व्यावस्था सम्भाल तथा फाउंडेशन  से जुड़े बिहारशरीफ के लगभग सभी रहबरो ने अपने फाउंडेशन के विस्तार एक उन्नति के लिये आपने विचार रखे। 
ZEA

Comments are closed.