निडर बनो ,डरो मत आगे बढ़ो

डर है तो सभी को मगर अपने अंतर्मन को जगाकर तो देख

रुकेगा तू तो बढ़ेगा नही तो रूढ़ियों को हटाएगा कैसे
डर को निकालकर देख खुद को पहचान कर  तो  देख।
डरेगा  तो आगे बढ़ेगा कैसे

निडर बनो ,डरो मत आगे बढ़ो

डरेगा  तो आगे बढ़ेगा कैसे

Addsaudi01

रुकेगा तू तो बढ़ेगा नही तो रूढ़ियों को हटाएगा कैसे

डर को निकालकर देख खुद को पहचान कर  तो  देख

डर है तो सभी को मगर अपने अंतर्मन को जगाकर तो देख

डर मत अपनी कमजोरियों से, वरना पंछियों की तरह उड़ेगा कैसे

डरेगा तू  तो आगे बढ़ेगा कैसे

ताने मरने वाले बहुत मिलेंगे पग_ पग पर,जब तू बढ़ेगा अपनी मंजिल की ओर

अपने ही तुझे आजमाएंगे

भूल कर तेरी अच्छाइयां कमियां तेरी सबको गिनाएंगे

संघर्ष से भरा यह जीवन  तेरा,ये जानकर अगर तू विचलित हो जायेगा

तो बादलों की तरह गरज पाएगा कैसे

डरेगा तू तो आगे बढ़ेगा कैसे

संघर्ष से भरा ये जीवन तेरा सबको आसान लगता है

भ्रष्ट हुआ इंसान आज का ,पैसे वालों का वो करे पक्षपात

अरे भूल गए क्या बाबा साहब का संविधान

यदि डर के आगे झुक गए होते तो वो पूजे जाते कैसे

डरेगा तू आगे बढ़ेगा कैसे

निराशा भरे इस जीवन में,कोई नही है साथ खड़ा 

अपनापन तो सभी दिखाएं पर अपना नही है कोई यहां 

जीवन के इस कठिन सफर में चलना तुम्हे अकेले है

ऐसे में तेरा पैर डगमगाएगा तो पर्वत की तरह खड़ा हो पाएगा कैसे

डरेगा  तो आगे बढ़ेगा कैसे

तिनका तिनका जो कमाया है 

 संग तेरे  न  वह जायेगा

 माटी का यह तन तेरा माटी में मिल जायेगा

जब तक तन में प्राण है 

लगेगा तुझको डर

ऐसे में तू घबराएगा तो अपनी आत्मशक्ति को जगा पाएगा कैसे

डरेगा तो आगे बढ़ेगा कैसे

घर में डर बाहर डर

 डर है सारे जहां में 

डर को  अपने दूर भगा

छू ले आसमान को

डर से न डर तू डर को डरा के रख

इससे डरा है जो जीते जी मरा है वो 

संघर्ष करके देख तू

जो चाहता है करना तू 

करके हासिल देख मुकाम  तू

वतन  में नाम रोशन होगा

और सारे जहां में तेरा गुणगान होगा

 और तेरा सब काम होगा

डरेगा तो आगे बढ़ेगा कैसे।।

रचनाकार

बृजेश कुमार पटेल और सुजिता पटेल

ग्राम सिरौली, पोस्ट कुंभापुर ब्लॉक

रामनगर, तहसील मड़ियाहूं जिला जौनपुर (यूपी)पिन कोड 222137

मोबाइल 8382831904

ईमेल brijeshkumarp83@gmail.com

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.