डिजिटल क्रांति के दौर में दिल्ली सरकार ने सूचना एवं प्रचार निदेशालय(डीआईपी) में की हाई-टेक स्टूडियो की शुरुआत*
सरकार की नीतियों व योजनाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुँचाने व उन्हें जागरूक करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा ये स्टूडियो- मनीष सिसोदिया*
सरकार की नीतियों व योजनाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुँचाने व उन्हें जागरूक करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा ये स्टूडियो- मनीष सिसोदिया*
डिजिटल क्रांति के दौर में दिल्ली सरकार ने सूचना एवं प्रचार निदेशालय(डीआईपी) में की हाई-टेक स्टूडियो की शुरुआत।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में सूचना क्रांति के दौर में आमजन तक सरकारी की नीतियों व योजनाओं की सूचना पहुँचाने की दिशा में ये स्टूडियो बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा जहाँ दिल्ली सरकार के विभाग अपनी योजनाओं व नीतियों को आम लोगों तक सोशल मीडिया या अन्य मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पहुँचाने के लिए अपने इस इन-हाउस सेटअप का इस्तेमाल कर पाएंगे।– साउंड-प्रूफ स्टूडियो सेटअप
– हाई-एंड ऑडियो-विडियो रिकॉर्डिंग सुविधाएं
– एडिटिंग की आधुनिक सुविधाएं
– पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग सुविधाएं
– क्रोमा सेटअप
डीआईपी के निदेशक श्री मनोज द्विवेदी ने कहा कि सूचना क्रान्ति के इस युग में डीआईपी ने सरकार के महत्वपूर्ण संदेशों को आम जनता तक पहुंचने का काम किया है। इस कड़ी में डीआईपी में इस ऑडियो-विजुअल स्टूडियो की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से हम और बेहतर ढंग से लोगों को जागरूक करने व उनतक सरकार की लाभकारी नीतियों के विषय में जानकारी पहुँचाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्टूडियो के साथ-साथ डीआईपी में 200 वर्ग फीट का एक एलईडी पैनल भी स्थापित किया गया है|



Comments are closed.