चुनावी सरगर्मियां आते बदलने लगे पाला पदाधिकारी और कार्यकर्तगण – कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये कई आप कार्यकर्ता।

2024 आ रहा चुनावी त्योहार बदलने लगे हैं लोगों के मिजाज।

किराड़ी विधानसभा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री लवली ने कांग्रेस का पटका पहनाकर किया स्वागत।

किराड़ी विधानसभा आप के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल

किराड़ी विधानसभा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री लवली ने कांग्रेस का पटका पहनाकर किया स्वागत।

एमपीएनएन – संवादाता
नई दिल्ली – लोकतांत्रिक त्योहार के आने सुगन्ध राजनीतिक समुदायें के लोगों में एक नये जोश के नई उमंग पैदा होती है और इस समुदायें के लोग मेंढक और सीज़नल परिंदे की तरह अपना अपना रूप के साथ तालाब बदलने लगते हैं।

किराड़ी विधानसभा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री लवली ने कांग्रेस का पटका पहनाकर किया स्वागत।

  किराड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आप पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाऐगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल नेताओं को पार्टी का कार्य करने के लिए जिम्मेदारी भी दी जाऐगी।  

इस अवसर पर श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री मंगत राम सिंघल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक, नगर निगम के प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर, युवा नेता, पूर्व निगम प्रत्याशी श्री राहुल माथुर मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने वालों में श्रीमती ज्योति माला, उपाध्यक्ष महिला विंग पूर्वांचल प्रकोष्ठ, श्री अकबर अली, पूर्व वार्ड अध्यक्ष किराड़ी, श्री राजेश चौधरी, जिला संगठक आम आदमी पार्टी, श्री तस्लीम अलमाई, जिला संगठन मंत्री, श्री ईमरान, अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग किराड़ी जिला, श्री अंजार, जिला उपाध्यक्ष, श्री अमर, उपाध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक विभाग, तौकीर अहमद सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर अमित मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी भटकाव के रास्ते पर चल रही है। उससे लोगों का मोह भंग हो रहा है। किराड़ी विधानसभा के तमाम पदाधिकारियों ने कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.