डीपीसीसी ने दिल्ली के बदहाल लान आर्डर के मुद्दे पर भजपा और ‘आप’को आड़े हाथ लिया।

सीआरपीएफ स्कूल के पास रोहिणी में बम्ब धमाका दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और गृह मंत्रालय नियंत्रित दिल्ली की चौकसी की पोल खोल रहा है।

the Governments in Delhi and at the Centre, and the law enforcing agencies have totally failed in ensuring the safety and security of the  people, as bomb blasts, murders, extortions and robberies have become everyday accurrence.

राजधानी में दिन दहाड़े गोली बारी, लूट डकैती के कारण चरमरा चुकी कानून व्यवस्था के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो बराबर की जिम्मेदार- देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 20 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा चुकी है कि आज दिन दहाड़े खुले आम गोलीबारी हो रही है बाम्ब प्लांट किए जा रहे, वसूली और गन पाइंट पर लूटमार के मामले सामने आ रहे है। जिससे पूरी तरह साफ हो गया है कि राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था के भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। आज सुबह रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम्ब धमाका बेहद चौकाने वाला है क्योंकि त्यौहारी सीजन में धमाका होना दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और गृह मंत्रालय नियंत्रित दिल्ली की चौकसी की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि यह चौकाने वाला है कि फोरेंसिक विभाग ने शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसा मटेरियल मिला है।

श्री देवेन्द्र यादव आज बल्लीमारान विधानसभा की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से पहले अपने आसपास ध्यान करें कि कहीं कोई अपराधिक गतिविधि तो नही हो रही।

कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, अ0भा0क0कमेटी के सचिव श्री जितेन्द्र बघेल, पूर्व पार्षद सुलक्षणा सिनन्धी, निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेल एवं विभाग के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Addsaudi01

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की में बदलाव की बयार चल रही है, मैं जहा भी जाता हूॅ वहां लोग भाजपा और आम आदमी पार्टी से बहुत दुखी महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को कुछ उम्मीदों और अपने सपने पूरे होने के लिए चुना था परंतु दोनों सरकार की नीति और नियत पूरी तरह उजागर हो चुकी है। जनता कह रही है कि अब केजरीवाल का और धोखा बर्दाश्त नही कर सकते। अब सपने के सौदागर, धोखेबाज केजरीवाल को ऐसे बाहर का रास्ता दिखाना है कि कभी दिल्ली लौटकर न आए। बल्लीमारान में मौजूद जल सैलाब जो हारुन जी के एक बुलावे पर आया है उनके प्रति प्रेम और कांग्रेस के प्रति लगाव को दर्शाता है।

श्री हारुन यूसूफ ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने का। बल्लीमारान क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से विकास तो लगभग रुक ही गया है बल्कि लोगों की सामाजिक और व्यवहारिक जरूरतें पूरी भी नही हो रही है। सरकार ने पूरी तरह दिल्ली की जनता की अनदेखी की है। यह कांग्रेस पार्टी की परम्परा और संस्कृति है कि दिल्ली के नागरिक परेशानी में विधायक/सांसद के दरवाजे जाने की बजाय कांग्रेस कार्यकर्ता/नेता का दरवाजा खटखटाता है, क्योंकि कांग्रेस ने 15 वर्षों में जनता के लिए काम किया है।

—————–

BJP, AAP Governments responsible for bomb blasts, murders, robberies, extortions as the Capital faces total breakdown of law and order—Devender Yadav

NEW DELHI, October 21, 2024—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that the bomb blast at the CRPF school in Rohini was yet another scary moment for the people, as the Capital has become the most unsafe place with criminals roaming freely, planting bombs, committing murders, robberies, snatchings, extortions etc. with the Aam Aadmi Party Government and the Union Home Ministry standing as mute witnesses to the complete breakdown of law and order in the Capital.

Shri Devender Yadav said that the Governments in Delhi and at the Centre, and the law enforcing agencies have totally failed in ensuring the safety and security of the  people, as bomb blasts, murders, extortions and robberies have become everyday accurrence. He said that it was the misfortune of the people that  no one seems to be in control of law and order in the Capital.

Shri Devender Yadav said that former CM Kejrwial, CM Atishi, and the AAP Ministers and the BJP leaders have been blaming each other for Delhi’s deterioration but the  public wonders who would put a check to the rising lawlessness in the Capital, as there seems to be even a  semblance of governance.

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.