हरियाणा चुनावी घटा में मूसलाधार बरस रहे हैं किसानों, महिलाओं, युवाओ, बेटियों के लिये सौगात के वादे

ग्राम पंचायत पिगनवां ने अल्वी भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।

*मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब 14 से 18 वर्ष की बेटियों को भी फोर्टिफाइड दूध मिलेगा, 2.65 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ*

हरियाली तीज महोत्सव पर हरियाणा सरकार का महिलाओं, बेटियों,  को तोहफा*

*जींद में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा*

 

*हरियाणा में पीएम उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर*

 

Addsaudi01

*मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब 14 से 18 वर्ष की बेटियों को भी फोर्टिफाइड दूध मिलेगा, 2.65 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ*

 

*हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाले ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की*

 

*स्वयं सहायता समूहों को दैनिक जरूरतों के लिए 20 हजार रुपये के रिवोल्विंग फंड को बढ़ाकर किया 30 हजार रुपये*

 

नई दिल्ली, 7 अगस्त – हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रखने वाले विशेष पर्व हरियाली तीज पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज जिला जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और बेटियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब स्कूलों में पढ़ने वाली 14 से 18 वर्ष की बेटियों में कुपोषण को रोकने के लिए उन्हें भी 150 दिन फोर्टिफाइड दूध दिया जाएगा। इससे 2.65 लाख किशोरियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत स्वः रोजगार स्थापित करने के लिए दी जाने वाली 3 लाख रुपये की ऋण राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को दैनिक जरूरतों के लिए दिए जाने वाले 20 हजार रुपये के रिवोल्विंग फंड की राशि को भी बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा, समूह सखी के मासिक मानदेय को भी 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सुखद संयोग है। सावन का पवित्र मास है, माता जयंती देवी की ऐतिहासिक नगरी जींद का स्थान है और महिलाओं, बेटियों और बहनों के पावन त्यौहार तीज का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाली व खुशहाली के प्रतीक तीज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*मुख्यमंत्री ने की लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली भेंट*

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीज उत्सव पर भाई द्वारा अपनी बहन को कोथली देने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। बहनें अपनी ससुराल में भाई के आने का इंतजार करती हैं और भाई के आने पर खुशी व्यक्त करती है तथा उसे सदैव फलने-फूलने की कामना करती है। आज आपका यह भाई भी आपको कोथली देने और आपसे आशीर्वाद लेने के लिए आया है। मुख्यमंत्री ने लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली भेंट की।

*स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के ब्याज रहित ऋण किए प्रदान*
मुख्यमंत्री ने समारोह में स्वयं सहायता समूहों की बहनों को सशक्त करने की दिशा में आज 100 करोड़ रुपये के ब्याज रहित ऋण भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में स्वयं सहायता समूहों को 490 करोड़ रुपये की राशि के ऋण उपलब्ध करवाये जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा उन्होंने आज प्रदेश के 66 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया, जो दर्शाता है कि हमारी बहन-बेटियां अब प्रदेश की शान और शक्ति बन रही हैं। साथ ही, हर जिले में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले स्वयं सहायता समूहों को भी मुख्यमंत्री ने कुल 38 लाख 50 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इससे अन्य स्वयं सहायता समूह भी अधिक लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित होंगे।

*हरियाणा में 2 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य*
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2023 के समारोह में लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। चूल्हे चौके से निकलकर लखपति दीदी बनने के लिए महिलाओं ने जो गजब का उत्साह दिखाया है, इसके लिए आप सभी बधाई की पात्र हैं। हरियाणा सरकार ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये 2 लाख बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में हमारा लक्ष्य इन 62 हजार बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाना है।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। हमारी सरकार और महिलाओं ने मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है और अब हरियाणा में लिंगानुपात की दर 871 से सुधरकर 941 हो गई है। इसी अभियान के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

*तीज त्यौहार पर कम से कम एक पौधा लगाएं*
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। आप भी आज हरियाली तीज के अवसर पर एक संकल्प लेकर जाएं और कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं व बेटियों की चिंता करते रहते हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार महिला उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि देश के निर्माण में सहयोग देने वाली आधी आबादी डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और मजबूती देने का काम करें।
समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ एस.एच.जी. पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने जिला जींद के सभी ब्लॉक से 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित किया। कक्षा 10 वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को क्रमशः 8 हजार रुपए, 6 हजार रुपए और 4 हजार रुपए तथा 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को क्रमश 12,000 रुपए, 10,000 रुपए और 8000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने सफलता की कहानियां पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए करते हैं काम- असीम गोयल नन्यौला*

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने इस तीज समारोह में पहुंचने पर मातृशक्ति का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दलगत राजनीति, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य भ्रूण में बेटियों को मारने से रोकना था। इस अभियान के फलस्वरूप आज हरियाणा में लिंगानुपात सुधरा है। आज इसी अभियान के तहत बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ- 2 की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह वैन राज्य के ऐसे 10 जिलों में जाएंगी जहां लिंगानुपात में बहुत अधिक भिन्नता है। उन जिलों में जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए और विधवा बहनों के लिए अपना काम स्थापित करने के लिए ऋण पर ब्याज सब्सिडी दी जाती है। श्री असीम गोयल ने कहा कि कनीना में महिलाओं और बेटियों ने मांग की है कि कनीना में बस नहीं रूकती है, इस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है कि अब से कनीना में बसें रूकेंगी ताकि महिलाओं और बेटियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

*10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने की अनेक पहलें की गई- महीपाल ढांडा*
विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो महिलाओं के उत्थान व बेटियों की शिक्षा के बारे में कभी सोचा ही नहीं। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने हर 20 किलोमीटर की परिधि में एक महिला महाविद्यालय खोला है। आज हरियाणा की बेटियों को उच्चतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा। आज सभी को बिना खर्ची पर्ची नौकरियां दी जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसूति सेवा में सुधार हुआ है, जिन अस्पतालों में 250 डिलीवरी होती थी अब वहां 1500 डिलिवरी हो रही हैं। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने राजनैतिक रूप से भी महिलाओं को आगे बढ़ाया है। पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारिता सुनिश्चित की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ श्रीमती अमरिंद्र कौर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आई महिलाएं व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

*अल्वी समाज के मौजिज लोग आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले, पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण की मंजूरी के लिए जताया आभार*

नई दिल्ली, 7 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण को मंजूरी देने पर आभार जताया। 

उल्लेखनीय है कि राजा हसन खां मेवाती शहादत दिवस समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पिनगवां में अल्वी भवन की घोषणा की थी जिसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पिगनवां ने अल्वी भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में भवन का शिलान्यास होगा, जिसके लिए आज अल्वी समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और शिलान्यास करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने अधिकारियों को नूंह दौरे के दौरान अल्वी भवन के शिलान्यास के कार्यक्रम को भी जोड़ने के निर्देश दिए। अल्वी भवन की घोषणा से नूंह सहित अन्य जिलों के अल्वी समाज के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों का कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने वंचित अल्वी समाज के बारे में यह काम किया है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राई से विधायक श्री मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री मुकेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक श्री बख्शीश सिंह विर्क व अल्वी वेलफेयर सभा के अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।  

 

*Delegation of Alvi Community meets Chief Minister; expresses gratitude for approval of Alvi Bhawan construction in Pinangwan*

 

New Delhi, August 07- : A delegation of the Alvi community met Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini at Haryana Bhavan, New Delhi, today and expressed gratitude to the Chief Minister for approving the construction of Alvi Bhawan in Pinangwan.

It is noteworthy that during the Raja Hasan Khan Mewati ‘Shaheedi Diwas’ the former Chief Minister had announced the construction of Alvi Bhawan. The Gram Panchayat of Pinangwan has already sent a proposal for the land required for Alvi Bhawan to the government. An amount of Rs. 50 lakh has been sanctioned and the foundation stone of the building will be laid in the last week of August for the same.

The Chief Minister also accepted the Alvi community delegation’s invitation to lay the foundation stone and also directed his officers to include the invitation in his schedule during his visit to Nuh.

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान किसानों को खरीफ की सभी फसल पर प्रति एकड 2000 रूपये बोनस देने को कैबिनेट ने दी मंज़ूरी।

 

एक एकड़ से कम फसल होने पर भी 2000 रूपये का मिलेगा बोनस

 

5 साल से ज़्यादा वक्त से कार्य कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तक सेवा सुरक्षा के लिए एक्ट लाएगी सरकार

 

15 अगस्त 2024 तक जो कर्मचारी 5 साल पूरे करेगा उनको मिलेगा फैसले का लाभ।

 

साल में 2 बार DA, मैटरनिटी और चिरायु योजना कवर जैसे सब लाभ कर्मचारियों को मिलेंगे

आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 1, आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 और HKRN के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा फैसला

मंत्रिमंडल ने हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए मासिक पेंशन योजना में संशोधन को मंज़ूरी

परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रति परिवार केवल एक सदस्य ही मासिक पेंशन के लिए पात्र होगा, अब इस नियम को भी हटाया गया

ZEA

Comments are closed.