मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ती एवं स्मृति चिन्ह दे कर किया गया प्रोत्साहित व सम्मानित
देश की बेटियों को सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। प्रदेश की बेटियां शिक्षित और सुरक्षित हो तभी देश आगे बढ़ेगा, बेटियां ही देश की धरोहर और बेहतर व उन्नत समाज की नींव है,
युवा देश की शक्ति है और वह राष्ट्र की प्रगति है। युवाओं को प्रोत्साहित करने से उनके अंदर असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। देश में शक्ति बढ़ेगी और और देश विकास की धूरी पर दौड़ेगा। पोखरियाल
मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ती एवं स्मृति चिन्ह दे कर किया सम्मानित


एमपीएनएन संवाददाता

नई दिल्ली – दिनांक 16 नवंबर 2024 – दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्यसभा सदस्य, डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता ने की, मंच संचालन डॉ. दर्शनिप्रिय की, अन्य विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री भूपेंद्र कुमार सिंह संजय, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, पद्मश्री उमाशंकर पांडे तथा 16 वें वित्त आयोग के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री अजीत रंजन जी तथा आंचलिक खबर की सम्पादिका आंचल शर्मा बंसल एवं भारतीय स्क्रैप व्यापार संगठन के अध्यक्ष शिशिर शर्मा बंसल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर दूरदर्शन की युवती कलाकारों ने अपना कथक नृत्य कला का प्रदर्शन कर समारोह को मन्त्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन डॉ दर्शनी प्रिय किया।

इस कार्यक्रम में देश भर से आए मेधावी युवाओं को न केवल सम्मानित किया गया बल्कि उन्हें शील्ड के साथ छात्रवृति देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इसमें 40 से भी ज्यादा बच्चों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें सम्मानित किया गया। ऐसे बच्चे जो समाज की मुख्य धारा से कटे हुए हैं तथा आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं ऐसे बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना इस संस्थान का मुख्य लक्ष्य है।

इस अवसर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक द्वारा मेघावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं छात्रवृति प्रदान कर सम्मानित किया गया उसके बाद उन्होंने ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति है और वह राष्ट्र की प्रगति है। युवाओं को प्रोत्साहित करने से उनके अंदर असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। देश में शक्ति बढ़ेगी और देश विकास की धूरी पर दौड़ेगा।
वहीं उपस्थित फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि वह देश के युवाओं को जोड़ कर एक मंच पर इसलिए लाना चाहते हैं ताकि उन्हें एक उचित मंच प्रदान किया जाए और वे अपने सपनों के इंद्रधनुषी रंग में कुछ अलग रंग भर सके। फाउंडेशन का प्रयास रहता है कि अभावग्रस्त बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान किया जाए।

वहीं समारोह में आमंत्रित प्रो. धर्मवीर सिंह प्रमुख उर्दू विभाग (इग्नू), श्री नटेसन मुनी अध्यक्ष पैथफाइंडर क्लब, वरिष्ठ समाज सेविका भावना अरोरा मिलान, एवं आईना इंडिया के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी एस. ज़ेड. मलिक अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेरा गाँव मेरा देश के कार्यों एवं समारोह की जम कर प्रशंसा की अपनी बात रखी।
अंत में समारोह समापन का धन्यवाद प्रस्तूत कड़ते हुए मंच की अध्यक्षता कर रहे पदम श्री भूपेंद्र कुमार संजय ने संस्था की जम कर सराहना करते हुये कहा मेरा गाँव मेरा देश जैसे संस्था नई नस्लों के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं, ऐसी संस्था से विशेष कर युवाओं को जुड़ कर निस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान के लिये अग्रसर रहना चाहिए और हमें युवाओं को केंद्रित कर ऐसे कार्य करते रहन चाहिए जिससे देश और समाज दोनों की प्रगति प्रशस्त हो।

