ग्रामीण राजनीतिक षड्यंत्र – धरना प्रदर्शन कर गुमराह करने की कोशिश

मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के माध्यम से किये गये शिलान्यास वाले जगह पर ही पंचायत सरकार भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुये फैसला सुनाया गया है।

तथाकथित ग्रामीणों द्वारा पुनः इसी पंचायत सरकार भवन को नदौरा गाँव में बनाये जाने को लेकर कुर्था प्रखंड परिसर में धरना देते हुये

धरना के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है गुमराह

कुर्था – सीएम नीतीश कुमार द्वारा रिमोट के माध्यम से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कुर्था प्रखंड क्षेत्र के नदौरा पंचायत अंतर्गत मुहम्मदपुर गाँव मे चिन्हित के गये स्थल पर पंचायत सरकार भवन के शिलान्यास के पश्चात कुछ तथाकथित ग्रामीणों द्वारा पुनः इसी पंचायत सरकार भवन को नदौरा गाँव में बनाये जाने को लेकर कुर्था प्रखंड परिसर में धरना देते हुये लोगों तथा प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा भी ग्रामीणों के द्वारा किये गये मुकदमे का निपटारा करते हुये मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के माध्यम से किये गये शिलान्यास वाले जगह पर ही पंचायत सरकार भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुये फैसला सुनाया गया है। इधर नदौरा पंचायत के मुखिया ब्रजेंद्र कुमार उर्फ मंटू ने बताया कि मैं माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुये चिन्हित स्थान पर पंचायत सरकार भवन बनाने के लिये जिलाधिकारी अरवल ने भी सहमति प्रदान कर दिया है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि कुछ तथाकथित लोग धरना के माध्यम से प्रशासन और आवाम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है ताकि पंचायत में तनाव का माहौल बना रहे। उन्होंने चुनौती पूर्ण लहज़े में कहा कि इस धरने में अधिकांश लोग नदौरा पंचायत से बाहर के व्यक्ति हैं।

ZEA

Comments are closed.