उभरती नृत्यांगना कशिका के नृत्य से मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली की मुख्यमंत्री
कमानीसभागार में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उभरती नृत्यांगना कशिका बस्सी की प्रशंसा करते नहीं थकीं।
नृत्यांगना कशिका बस्सी लंबे समय से अपनी मां और गुरु रेणु बस्सी से कथक नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण ले रही है।
कमानीसभागार में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उभरती नृत्यांगना कशिका बस्सी की प्रशंसा की।

डॉ, दर्शनी प्रिये
नई दिल्ली – दिनांक 21 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे मंडी हाउस स्थित कमानी सभागार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनी से जुड़ी एक भव्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मां सीता की मुख्य भूमिका में प्रसिद्ध उभरती हुई नृत्यांगना कशिका बस्सी ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। दर्शकों से भरी दर्शक दीर्घा में दर्शकों की तालियां इस बात की साक्षी थी कि मुख्य किरदार में निश्चित ही कशिका अद्भुत रूप से लोगों को दर्शकों को सम्मोहित किया है। सच में इस नृत्यांगना ने अपने जीवंत नृत्य अदायगी से मां सीता के किरदार को जीवंत कर दिया। नृत्यांगना कशिका बस्सी लंबे समय से अपनी मां और गुरु रेणु बस्सी से कथक नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण ले रही है। बाल्यकाल की मेहनत ने कशिका को देश की उभरती हुई एक उत्तम नृत्यांगना की श्रेणी में ला खड़ा किया है।


सीता की भूमिका में कशिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने इस पौराणिक चरित्र को अपने बेजोड़ नृत्य बारीकियों और अद्भुत भाव भंगिमा से जीवंत बना दिया। नृत्यांगना कषिका की गुरु रेनू बस्सी ने कहा कि वे बचपन से ही कशिका को नृत्य में पारंगत कर रही है।निश्चित ही आने वाले समय में यह भारतीय नृत्य संस्कृति को और आगे बढ़ाएगी। कशिका पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर चुकी है। और भारत के सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस नृत्य नाटिका की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे कलाकारों की भी जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे आदरणीय शंकराचार्य ने मंच से इस बात का आह्वान किया कि आज की पीढ़ी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पद चिन्हों पर चले इससे और अच्छी बात क्या हो सकती है। आज के आधुनिक युग में अगर राम जैसे चरित्र को मंच पर उतारा जा रहा है तो यह बहुत ही अद्भुत बात है। उन्होंने सीता की भूमिका में कशिका और अन्य कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

