एनडीए गठबंधन ने वैशाली विधान परिषद की सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दिया।
एनडीए गठबंधन रालोजपा पर मेहरबान - वैशाली विधान परिषद की एक सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दिया।
एनडीए गठबंधन रालोजपा पर मेहरबान – वैशाली विधान परिषद की एक सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दिया।
एनडीए गठबंधन ने वैशाली विधान परिषद की सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दिया।
एस. ज़ेड.मलिक
पटना – भाजपा नियंत्रित एन.डी.ए गठबंधन ने 2014 से बिहार की राजनीति में अपना ऐसा वर्चस्व स्थापित किया है कि अब भाजपा की रहमोकरम पर बिहार की राजनीति आश्रित हो गई है और रालोजपा जैसी पार्टियां तो भाजपा पर ही जीवित रहेंगी। इसका मिसाल अभी बिहार में विधानपरिषद की 24 सीट खाली हुई हैं और सीटों का बंटवारा का अधिकार दुर्भाग्य से जदयू को नही है। इसका अधिकार अब केंद्रीय भाजपा को है ना कि बिहार भाजपा को। यह विडंबना ही कहें कि भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन अपने पर आश्रित सहयोगी रालोजपा पर मेहरबानी दिखाते हुए वैशाली वाली विधानपरिषद की एक सीट रालोजपा को दिया है। रालोजपा अध्यक्ष उसका आभार व्यक्त करते नही थक रहे हैं।
उन्हों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार विधान परिषद के 24 सीट पर होने वाले चुनाव में एन.डी.ए गठबंधन के बीच सीटों की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी बिहार भाजपा प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी सहित एन.डी.ए गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री पारस ने कहा कि विधान परिषद के सभी 24 सीटों पर एन.डी.ए गठबंधन के सभी उम्मीदवार भारी वोट से चुनाव जीतेगें। श्री पारस ने कहा कि एन.डी.ए गठबंधन में शामिल बिहार के सभी दलों के सहयोग और सबका साथ, सबका विश्वास तथा सारे सहयोगियों का सम्मान के साथ हमलोग पहले भी बिहार में चुनाव लड़ते आए हैं और विधान परिषद के चुनाव में भी हमलोग पूरी मजबूती से चुनाव लड़गें।
श्री पारस ने वैशाली विधान परिषद की सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को गठबंधन में दिए जाने पर एन.डी.ए के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Comments are closed.