5वां, पूर्वांचल महोत्सव “माटी” समारोह कार्यक्रम का आयोजन
75वां आज़ादी का अमृत महोत्सव, के अवसर पर " माटी " के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
75वां आज़ादी का अमृत महोत्सव, के अवसर पर ” माटी ” के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
एस. ज़ेड. मलिक
माटी ” यह शब्द सुनते ही मन मे एक कौतूहल सा होने लगता है। ” माटी ” अर्थात मिट्टी, यानी अपने वतन की मिट्टी, अपना जन्म स्थान, अपना पैतृक गांव, बस क्या है कि इस शब्द से अपने बचपन की वह छवि अपने दृष्टि में सामने उभर कर आ जाती है जो वर्षों से मनोमस्तिष्क के किसी गोशे में वर्तमान स्थिति के बोझ से दबी हुई सुबकती अर्धनिंद्रा में अचेत सी पड़ी थी। और व्यक्ति शांत मुद्रा में एक निर्जीव मूरत के समान एक जगह बैठा या खड़ा एक सिम्त टक टकी लगाये बस देखता ही जाता रहता है, वह पूर्णरूप से अपने भूत में खो जाता है, जब तक उसे कोई दूसरा व्यक्ति न झिंझोड़े या उसके सामने चुटकी न बजाए या किसी की ज़ोर की आवाज़ उसके कानो में न जाये वह सुन्न सा रहता है। भई यादें ऐसी होती है – वह भी अपने बचपन के घटनाक्रम की !!! जिसे माटी कहते हैं।



इस अवसर पर सम्मान समारोह का उद्घाटन आर्थिक मामले के केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया और गेस्ट ऑफ ऑनर सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त एवं सांसद श्री हरीश द्वेदी ने दिया तथा पूर्वांचल महोत्सव माटी समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप केरल के राज्यपाल – जनाब, नही, नही,,, उन्हें जनाब कहना ठीक नहीं होगा , जनाब तो उनकी दृष्टि या उनकी विचार में एक असम्मानित शब्द होगा, इसलिये की उन्हें मुसलमान होने पर बहुत पछतावा है। बहरहाल ” बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जाएगी” खैर छोड़िये,….. महामहिम श्री आरिफ मोहम्मद खान, प्रधानमंत्री जी ने ऐसे ही ठेडे ही उन्हें राजपाल बना दिया उनकी क़ाबलियत का कोई तोड़ नही है इस भारत मे , रामायण, ऋगवेद, चारो वेद कंठस्त है, और भारत सरकार के आईजीएनसीए अध्यक्ष और माटी ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रामबहादुर राय थे। इनके द्वारा 6 विशेष प्रतिष्ठित गण्यमान्य लोगों को माटी सम्मान से सम्मानित किया गया सर्व प्रथम भोजपुर फ़िल्म के महानायक एवं सांसद श्री रवि किशन दूसरे फिल्मी दुनिया के ही एक और हस्ती गाना की धुन लिखने वाले श्री समीर अंजान, भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ श्री वी. के. त्रिपाठी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वीसी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, चैयरमैन इंडिया गैस सोलेशन के श्री प्रभात सिंह, जेनरल इंसोरेंस के सीएमडी, श्री द्वेष श्रीवास्तव को “माटी स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। 



Comments are closed.